Saturday, February 7, 2026

बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान से समाज को मिल रही प्रेरणा : लखनलाल देवांगन

Date:

  • बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269 जयंती गुरु पर्व के पावन अवसर पर बालकोनगर और टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं नगरवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

https://dprcg.gov.in/post/1766127756/Raipur-Minister-Shri-Lakhan-Lal-Devangan-participated-in-the-269th-birth-anniversary-celebrations-of-great-saint-Baba-Guru-Ghasidas-Ji

मंत्री लखनलाल देवांगनमंत्री लखनलाल देवांगनसतनाम कल्याण समिति बालको नगर द्वारा आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोडऩे का काम कर रहा है। टीपी नगर में सतनाम प्रांगण में मंत्री देवांगन ने जैतखाम की पूजा अर्चना कर सभी समाज जनों को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने तेजी से जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। जिस तरह गुरू घासीदास जी ने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया, उसी तरह सरकार भी अंत्योदय को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, समिति के अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, सुनीता पाटले, सत्येंद्र डहरिया, आर डी भारद्वाज, योगेश मिश्रा, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, प्रेमलता बंजारे, धनकुमारी गर्ग और बालको नगर में समिति के अध्यक्ष रमेश जाटवर,उपाध्यक्ष मंगल घृत लहरे, संतोष बंजारे, डायमंड बंजारे सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सतनाम प्रांगण में 1.69 करोड़ के होंगे विकास कार्य

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा की बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से कोरबा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न सतनाम प्रांगण के विकास हेतु बीते दो वर्षों में 1 करोड़ 69 लाख की लागत से कार्य स्वीकृत कर कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 16 टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण डोम शेड का निर्माण 64 लाख, वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा सतनामी पारा में अहाता युक्त भवन निर्माण 15 लागत, वार्ड पांच इंदिरा नगर दुरपा में सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख, वार्ड क्रमांक 39 बालकों में सतनाम भवन का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य 15 लाख, वार्ड 4 राताखार में सतनाम भवन विस्तार कार्य एवं किचन सेट का निर्माण 15 लाख, वार्ड क्रमांक 65 बलगी स्थित गुरु घासीदास परिसर में सतनामी समाज के मांग अनुरूप अहाता निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 58 श्याम नगर साडा कॉलोनी में सतनामी समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन एवं अहाता निर्माण कार्य 25 लाख, वार्ड क्रमांक 28 एमड़ी कॉलोनी स्थित सतनाम प्रांगण में सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण कार्य 15 लाख के कार्य विभिन्न मद से कार्य तेजी से जल्द पूर्ण होंगे।

सब्जी विक्रेताओं ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर को सब्जी व फल से तौला

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...