तालाब में डूबकर बेबी एलीफेंट की मौत

      Date:

          रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। रात के वक्त हाथियों का झुण्ड बड़झरिया तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय बेबी एलीफेंट गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। यह घटना वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया की है।
          बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रात में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद वन विभाग ने शावक के शव को इंद्रा विहार ले जाकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया। मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बीते तीन महीने के दौरान हाथी के मौत की यह पांचवीं घटना है।
          एसडीओ मनमोहन मिश्रा ने घटना को लेकर जानकारी दी कि बड़झरिया के पास तालाब में हाथी नहा रहे थे। इस दौरान वन विभाग के स्टाफ ने देखा कि बड़े हाथी शावक को पैरों से उठाने की कोशिश करते दिखे। संभवत: रात में ही शावक की मौत हो चुकी थी। लेकिन हाथियों की संख्या 30 से 32 होने के कारण वह मौके पर नहीं जा पा रहा था। तालाब के बाहर भी कुछ हाथी मौजूद थे। सुबह के वक्त स्टाफ ने हाथी के शावक को मृत पाया।

          हसदेव नदी में मिला बेबी एलीफेंट का शव

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...