बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कहा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

          मन की बात : पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...