Sunday, February 8, 2026

बस्तर पंडुम के मंच विवाद पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया आदिवासी अस्मिता का अपमान

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर पंडुम के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने कार्यक्रम की मंच व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे बस्तर और आदिवासी अस्मिता का अपमान बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मंच पर स्थान दिया गया, लेकिन बस्तर का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों आदिवासी सांसदों को मंच से दूर रखा गया।

बस्तर पंडुमदीपक बैज ने कहा कि कांकेर सांसद भोजराज नाग और बस्तर सांसद महेश कश्यप दोनों ही आदिवासी समाज से आते हैं और बस्तर की जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सांसदों को मंच पर स्थान मिलना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें मंच पर बैठाने की भी जरूरत नहीं समझी। उन्होंने इसे केवल सांसदों का नहीं, बल्कि पूरी बस्तर की जनता और बस्तरिया पहचान का अपमान बताया।

ब्रांडिंग में करोड़ों खर्च, सम्मान में कंजूसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बस्तर पंडुम के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी ब्रांडिंग कर रही है, लेकिन उसी आयोजन में बस्तर के जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जिस मंच पर बस्तर के सांसदों को सम्मान नहीं मिल रहा, वहां आम आदिवासी की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Share post:

Popular

More like this
Related