Friday, February 6, 2026

बस्तर की बेटी पंक्ति ने किया छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित

Date:

  • जूनियर मिस इंडिया 2026 में जीता मिस फोटोजेनिक का खिताब

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर की होनहार बेटी पंक्ति बेदरकर ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बच्चों की प्रतिभा के सबसे बड़े मंच माने जाने वाली जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता 2026 में पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस फोटोजेनिक का खिताब अपने नाम किया, साथ ही प्रतियोगिता के टॉप-5 प्रतिभागियों में स्थान हासिल किया।

पंक्ति बेदरकरजगदलपुर स्थित हम अकादमी में कक्षा 9वीं की छात्रा महज 14 वर्षीय पंक्ति ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण में बस्तर की समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को प्रभावशाली ढंग से राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायकों और दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर पंक्ति ने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास ही असली ताकत होते हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल बस्तर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पंक्ति बेदरकर शीघ्र ही अपने गृह नगर जगदलपुर लौटने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मां दंतेश्वरी की कृपा, अपने परिवार, बस्तरवासियों और समस्त छत्तीसगढ़वासियों के प्रेम व आशीर्वाद को दिया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...