एशिया कप : श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

      सुपर- 4 में बनाई जगह, अफगानिस्तान टूर्नामेंट से हुई बाहर

      Date:

          एशिया कपदुबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
          श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट झटके। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए नुवान तुषारा ने चार विकेट झटके थे जबकि दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

          ग्रुप बी से श्रीलंका व बांग्लादेश ने किया क्वालिफाई

          अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति वाला मैच था। हालांकि, टीम इस मौके का भरपूर लाभ नहीं उठा पाई और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक और +1.546 के नेट रन रेट से सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसके साथ-साथ बांग्लादेश भी ग्रुप बी से सुपर-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचीं।

          एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...