Friday, February 6, 2026

फिल सॉल्ट के तूफानी शतक से जीता इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 146 रनों से हराया

भारत के रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

Date:

लंदन (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 146 रनों से मात देकर सीरीज में धमाकेदार वापसी की। इस मुकाबले में फिल सॉल्ट पूरी तरह छा गए। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इंग्लैंड क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। फिल सॉल्ट सबसे तेज टी20 शतक जडऩे वाले इंग्लिश बल्लेबाज बने। फिल सॉल्ट से पहले इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन के नाम था। लिविंगस्टोन ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी।
शतक के बाद भी सॉल्ट रुके नहीं। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 141 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फिल सॉल्ट की यह शतकीय पारी मेन्स टी20 क्रिकेट की सातवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी साबित हुई। इसके अलावा यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। यह सॉल्ट का चौथा टी20 शतक है और इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। अब साल्ट के पास रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। दोनों बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 5-5 शतक जड़ चुके हैं।

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने

फिल सॉल्ट की नाबाद 141 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 304 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। इंग्लैंड की टीम फुल मेंबर नेशन के खिलाफ टी20 में 300 से ज्यादा स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम है। इंग्लैंड के 304 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका सिर्फ 158 रन ही बना सकी। जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, फिलिप सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

Australia and South Africa one day cricket : ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 276 रनों से हराया

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...