टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत: यूएसए को 29 रन से हराया

      Date:

      • कप्तान सूर्या का धमाल, सिराज का बेहतरीन प्रदर्शन

          मुंबई (एजेंसी)। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

          टी-20 वर्ल्ड कप

          भारत की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही, क्योंकि शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। लेकिन कप्तान सूर्या कुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। यूएसए के शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने क्रमशः 37-37 रन बनाए, जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन की पारी खेली। भारत की गेंदबाजी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...