Friday, February 6, 2026

आदिवासी नेताओं को बदले की भावना से भेजा जा रहा जेल : दीपक बैज

Date:

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जेल में पूर्व मंत्री कवासी लखमा से की मुलाकात

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पीसीसी चीफ दीपक बैज जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बैज ने कहा कि लखमा के साथ उनकी लंबी और सार्थक बातचीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि फरवरी महीने में उन्हें जमानत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालयीन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। लखमा के बाहर आते ही हम बस्तर और प्रदेश को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

Deepak Baij reached the jail to meet Kawasi Lakhma

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। प्रदेश में आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और बदले की भावना से उन्हें जेल भेजा गया। बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर एकजुट हैं और इस पर निरंतर चर्चा जारी रखेंगे। बैज ने यह भी कहा कि कवासी लखमा एक जनप्रतिनिधि हैं और वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र में शामिल होना चाहते हैं। पिछले एक साल से लखमा विधानसभा की कार्यवाही में नहीं भाग ले पाए हैं। बैज के अनुसार, लखमा के पास बस्तर और आदिवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें वे सदन में उठाना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए।

15 जनवरी 2025 को हुई थी गिरफ्तारी

बहुचर्चित कथित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने 15 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। ईडी के आरोप हैं कि पूर्व मंत्री लखमा सिंडिकेट के मददगार थे।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...