उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, कोरबा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत 68 छात्राओं को साइकिल वितरित की।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

          कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो। बेटियां हैं तो कल है। सभी छात्र-छात्राएं लगन और मेहनत से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

          उन्होंने आगे कहा कि कोरबा जिले के पुराने शासकीय स्कूलों के नए भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, स्कूलों में निशुल्क नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, और मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष कोचिंग के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। मंत्री ने बताया कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल प्रदान करना भी इसी उद्देश्य का हिस्सा है, ताकि उन्हें स्कूल आने में कोई परेशानी न हो।

          इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद सिमरन कौर, मुकुंद कंवर, लक्ष्मण श्रीवास, शाला प्रतिनिधि यासीन खान, शिक्षक गण मिलाप बरेठ, ज्योति वर्मा, श्रीधर द्विवेदी, अर्चना रूनीझा, मंदाकिनी त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अलका फिलिप्स सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

          जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समन्वय से संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्य होंगे हासिल : लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...