Friday, February 6, 2026

वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, कोहली नंबर-1 से बाहर

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। आईसीसी की ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ डैरिल मिचेल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन का मिचेल को सीधा फायदा मिला है।

आईसीसी

न्यूजीलैंड ने यह वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की थी, जिसमें डैरिल मिचेल की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने राजकोट वनडे में नाबाद 131 रन बनाए, जबकि इंदौर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 137 रनों की शानदार पारी खेली। इन लगातार शतकों के दम पर मिचेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 845 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। वहीं विराट कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सिर्फ कोहली ही नहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

गौरतलब है कि भारत-न्यूजीलैंड सीरीज़ के पहले वनडे के बाद कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी, लेकिन सीरीज़ समाप्त होते-होते वह इस पोजीशन को बरकरार नहीं रख सके। डैरिल मिचेल ने लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाकर रैंकिंग में छलांग लगाई और नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया। यह दूसरी बार है जब डैरिल मिचेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। इससे पहले नवंबर 2025 में वह तीन दिनों के लिए शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने उनसे यह पोजीशन छीन ली थी।

आईसीसी रैकिंग : विराट कोहली ने लगाई छलांग, चौथे नंबर पर पहुंचे

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...