मां सीता के आशीर्वाद से बिहार बनेगा विकसित : प्रधानमंत्री

      बिहार के सीतामढ़ी में बोले पीएम मोदी- बहन-बेटियों ने एनडीए की जीत पक्की की

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार बिहार में बने हुए हैं और धुआंधार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 8 अक्टूबर को बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान महागठबंधन पर निशाना साधते हुए एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का आभार भी जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से बिहार विकसित बनेगा।
          चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है। कांग्रेस और आरजेडी की अगुआई वाले गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी वाले बिहार के बच्चों के साथ क्या करना चाहते हैं, ये उनके नारे में साफ साफ दिख जाता है। आरजेडी के मंचों से साफ साफ कहलवाया जा रहा है, उन्हें रंगदार बनना है। आप मुझे बताइए बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए। क्या रंगदार बनाने वालों को जीतने देंगे। बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता, डॉक्टर बनेगा, इंजीनियर बनेगा, अदालत में जज बनेगा। बिहार में हैंड्स अप कहने वालों की जगह नहीं है, स्टार्ट अप की जगह होगी। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं। हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं। जंगलराज का मतलब है – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं।

          नहीं चाहिए कट्टा सरकार, एक बार फिर एनडीए सरकार

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है। ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार। आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है। यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है। मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है। मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था और यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था और अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए और जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल जाती है क्या? ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया।

          1937 में वंदे मातरम् के टुकड़े हुए : प्रधानमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...