Friday, February 6, 2026

एपस्टीन फाइल्स में खुलासा : लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे बिल क्लिंटन

Date:

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच के तहत तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पांच सेट में दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। इन फाइलों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, अभिनेता क्रिस टकर और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसी चर्चित हस्तियों की तस्वीरें शामिल हैं।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंटकुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। पहले ये सभी तस्वीरें 4 सेट में जारी की गईं। इसके कुछ घंटे बाद 1 और सेट जारी किया गया। इसमें कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें हैं, जिनमें 2.5 जीबी से ज्यादा तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि, कई तस्वीरों के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस जगह की हैं। पहले चरण के दस्तावेज सामने आने के बाद अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

क्लिंटन बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एपस्टीन फाइल्स में नाम और तस्वीरें सामने आने के बाद खुद को बलि का बकरा बताया है। उनके प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि चाहे जितनी भी 20 साल पुरानी और धुंधली तस्वीरें जारी कर दी जाएं, इस केस का बिल क्लिंटन से कोई लेना-देना नहीं है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प की करीबी सूजी वाइल्स ने खुद माना है कि ट्रम्प का यह कहना गलत था कि एपस्टीन फाइल्स में बिल क्लिंटन के खिलाफ कोई ठोस सबूत है।

इन मशहूर हस्तियों की तस्वीरें आईं

अब तक जारी दस्तावेजों और तस्वीरों में कई नामी हस्तियां सामने आई हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पॉप स्टार माइकल जैक्सन शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू अपनी पत्नी सारा फर्ग्यूसन के साथ नजर आए हैं। तस्वीरों में अमेरिकी टीवी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे, हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी और क्रिस टकर के साथ ही अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन भी दिखाई देते हैं।

जेफ्री एपस्टीन की सारी फाइलें जनता के सामने रखेगा अमेरिका

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...