Sunday, February 22, 2026

सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Date:

सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सुरगुजा में सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने वाले 7 रईसजादों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इनका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी सड़कों पर सिर झुकाकर चलते रहे। मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का है।

सुरगुजा

बता दें कि 16 फरवरी की रात युवकों ने अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की और कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें एम्बुलेंस और कई अन्य वाहन फंसे रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 20 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के बाद छह युवकों को अंबिकापुर से और एक को लटोरी से पकड़ा गया। पुलिस ने पार्टी में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

घंटों लगा रहा जाम

वायरल वीडियो के अनुसार अंबिकापुर के युवकों ने पहले चठिरमा सीमा क्षेत्र में स्थित ढाबे पर पार्टी की और इसके बाद हाईवे पर आकर सड़क जाम कर दिया। चारपहिया वाहन खड़े कर दोनों तरफ से मार्ग बंद किया गया और जमकर आतिशबाजी हुई। कार की बोनट पर केक काटा गया। यह सब करीब अध घंटे तक चलता रहा, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि, पार्टी खत्म होने के बाद यातायात बहाल किया गया।

छत्तीसगढ़ : रसूखदार तोड़ रहे ट्रैफिक नियम- हाईकोर्ट

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिन...