भाजपा ने मनरेगा का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया : सांसद

      Date:

      • कटघोरा विधानसभा के ग्राम जवाली में धरना प्रदर्शन में शामिल हुई ज्योत्सना चरणदास महंत

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रोजगार गारंटी दी है, लेकिन भाजपा मोदी की गारंटी चलाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनरेगा का नाम बदल कर राष्ट्रपिता का अपमान किया है।

          सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में कटघोरा के ग्राम पंचायत जवाली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मनरेगा को कानून बनाया था। हमने रोजगार का हक दिया। भाजपा नाम बदल रही है,आने वाले समय मे मनरेगा को बंद भी कर सकती है। इस अवसर पर पीसीसी के सँयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पोषक दास महंत, तनवीर अहमद, गोरेलाल यादव, दिलीप सिंह, किरण चौरसिया, तारकेश्वर मिश्रा, विशाल शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल, सरपंच श्रीमती दिलेश कंवर, जनपद सदस्य फूलचंद कश्यप, सूरज दास मानिकपुरी, हीरालाल यादव, भुनेस्वरी दास, मुन्ना पाठक, भरत मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, रहमान खान निक्कू कुकरेजा, राकेश अग्रवाल, गुलशन जायसवाल, देवेन्द्र खरे, राजकुमार श्रीवास, कमल बेलदार, मानसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

          सांसद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फैसले पर किया त्वरित अमल

          नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मनरेगा नाम बदलने के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर विरोध जताने का फैसला लिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटीके फैसले पर त्वरित अमल करते हुए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने धरना देते हुए विरोध जताया।

          वंदे मातरम् : देश को आजादी दिलाने वालो की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाना निंदनीय – साँसद ज्योत्सना चरणदास महंत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...