भाजपा नेता की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

      Date:

      • कार सवार तीन हमलावरों ने चाकू व टांगी से किया हमला

          भाजपा नेता

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में भाजपा नेता व पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की हत्या हुई है। जानकारी के अनुसार उन पर 3 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया है। घटना आज सुबह लगभग 9 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में हुई है।
          जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अक्षय गर्ग अपनी पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे। तभी काले रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू व टांकी जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया है। हमले में अक्षय गर्ग के हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। उन्हें तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...