20 जनवरी को मिलेगा भाजपा का नया अध्यक्ष

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। 20 जनवरी को भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

          भाजपाबता दें कि वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन हैं, जिन्हें पार्टी निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुन सकती है। सूत्रों के अनुसार, नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। इससे पहले, साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था और इसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। वर्तमान में नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

          चुनाव का शेड्यूल जारी

          बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...