Saturday, February 14, 2026

संसद का बजट सत्र प्रभावित, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही अधूरी, हरदीप पुरी इस्तीफा दो के लगे नारे

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। बजट सत्र के 13वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई। लोकसभा की कार्यवाही केवल 10 मिनट चली, जबकि राज्यसभा में लगभग 2 घंटे तक चर्चा हुई। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से फिर शुरू होगी।

बजट सत्र

शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। केवल 5 मिनट में ही सदन स्थगित कर दिया गया। वहीं 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस दौरान शिक्षा और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए गए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा को 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चला, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश को बांटने की योजना बना रहे थे। दुबे ने लोकसभा में मोशन पेश किया और राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने तथा चुनाव लडऩे पर जीवनभर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लडऩे पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

Share post:

Popular

More like this
Related

कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे केंदई के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 5 घायल

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मोरगा चौकी क्षेत्रांतर्गत बीती रात करीब 12...

बनोरा में 28वे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2341 मरीज हुए लाभान्वित

रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा के तत्वावधान...