भर्ती प्रक्रिया अधूरी : सीएएफ अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव, मिला आश्वासन

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 2018 में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के लिए 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इनमें लगभग 417 कैंडिडेट वेटिंग लिस्ट में थे। प्रतीक्षा सूची में शामिल कई अभ्यर्थी वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। रायपुर के तूता में कई दिनों से आंदोलनरत अभ्यर्थी आज छेरछेरा के अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने पहुंचे।

          छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सपिछले 13 दिन से 100 से अधिक कैंडिडेट अपने परिवार वालों के साथ तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एक कैंडिडेट के 6 महीने के एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इस बीच शनिवार को आक्रोशित कैंडिडेट्स ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले का घेराव किया। इस दौरान अभ्यर्थी जितेंद्र दास ने कहा कि 2018 में निकली भर्ती प्रकिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी आज भी प्रतीक्षा ही कर रहे हैं। इस दौरान हमने तीन सरकारें देख ली। रमन सरकार, भूपेश सरकार और अब साय सरकार। हमारे हिस्से अभी भी इंतजार ही है। लेकिन हमें उम्मीद है कि गृहमंत्री विजय शर्मा इस इंतजार को खत्म कर देंगे। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को यह आश्वस्त किया कि वे इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर हल निकालेंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...