Thursday, February 5, 2026

कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाने पार्षद देंगे वार्डवासियों के साथ सक्रिय सहभागिता

Date:

  • महापौर संजूदेवी राजपूत ने पार्षदों की बैठक लेकर आयोजन पर की विस्तृत चर्चा, सबकी सहभागिता का किया आह्वान

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ऊर्जाधानी कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में निगम के पार्षद अपने-अपने वार्ड के नागरिकों के साथ सक्रिय सहभागिता प्रदान करेंगे। इसे लेकर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी पार्षदों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। उपस्थित पार्षदों ने करतल ध्वनि के साथ आयोजन का स्वागत करते हुए पूर्ण सहभागिता देने और कोरबा को यह गौरव दिलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महासंकल्प 2026 के बैनर तले स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 06 फरवरी को घंटाघर से रविशंकर शुक्लनगर मुख्य मार्ग पर प्रात: 10 बजे से वृहद आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक घंटे की समयसीमा में 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर कराकर गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड कोरबा के नाम दर्ज कराने का लक्ष्य है।

कोरबा को मिलेगा गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड का गौरव

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा और यहां के नागरिक हर बड़े लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखते हैं। सभी के सहयोग से यह लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा और कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड का गौरव मिलेगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपनी टीम, सहयोगियों और वार्डवासियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 06 फरवरी को कोरबा के इतिहास में एक यादगार और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा।

कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि महासंकल्प 2026 के प्रथम आयोजन के रूप में यह एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे कोरबावासियों की सामूहिक संकल्प शक्ति से अवश्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने आयोजन की विस्तृत जानकारी पार्षदों को देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। साथ ही सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि 06 फरवरी को कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। नगर निगम का यह प्रयास सराहनीय है और हम सभी को मिलकर ऐसा रिकॉर्ड बनाना चाहिए जिसे तोडऩा आसान न हो। आयोजन के तहत 280 मीटर लंबा एक बैनर लगाया जाएगा, जिसे व्यवस्थाओं की दृष्टि से 14 जोन एवं 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो समन्वयकों एवं वॉलंटियरों के माध्यम से व्यवस्था संभालेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, मुकेश राठौर, रवि सिंह चंदेल, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, ममता यादव, धनकुमारी गर्ग, भानुमति जायसवाल, लक्ष्मण श्रीवास, सत्येन्द्र दुबे, युगल कैवत्र्य, पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, रामकुमार साहू, रूबीदेवी सागर सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी : महापौर संजू देवी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...