राजस्व वसूली हेतु वार्डो में लगेंगे शिविर

      Date:

      • आयुक्त ने करदाताओं से की अपील, शिविर में पहुंचकर जमा करें राशि

          आयुक्त आशुतोष पाण्डेय

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राजस्व वसूली हेतु वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 5 से 30 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होगा तथा वार्ड के निर्धारित स्थलों पर करदाताओं व बकायादारों से बकाया करों की राशि जमा कराई जाएगी।

          आयुक्त ने निगम के करदाताओं, बकायादारों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर बकाया करों की राशि जमा कराएं, साथ ही ऐसे नए भवन, मकान तथा अन्य सम्पत्तियॉं जिनमेंं सम्पत्तिकर अभी तक आरोपित नहीं किया गया है, वे नियमानुसार आवेदन पत्र सहित स्व-विवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में राशि जमा कराएं।

          हर व्यक्ति के पास होगा अपना खुद का पक्का मकान : महापौर संजूदेवी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related