Friday, February 6, 2026

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी : महापौर संजू देवी

Date:

  • महापौर ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर निगम के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वार्डों एवं बस्तियों में कराए जा रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए तथा जिन कार्यों की शुरुआत अब तक नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

महापौर संजूदेवी राजपूत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम के अभियंताओं व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की, बैठक के दौरान निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था, उद्यानों की व्यवस्था, पेयजल की सुचारू आपूर्ति, सड़क रोशनी व्यवस्था की बेहतरी सहित निर्माण कार्यो की गुणवत्ता, समयसीमा पर कार्यो को पूरा कराने आदि पर विशेष फोकस रहा। महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम द्वारा जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, निगम मद, प्रभारी मंत्री मद, महापौर व पार्षद मद, सांसद मद, विधायक मद, सीएसआर मद, वित्त आयोग मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की वर्तमान कार्यप्रगति की मदवार व जोनवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होने निगम के अभियंताओं से कहा कि निगम के वार्ड एवं बस्तियों में जो कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं, उनके कार्यो में तेजी लाएं, कार्य के दौरान अभियंतागण नियमित मानीटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं तथा समयसीमा में कार्यो को पूरा करें ताकि इनका लाभ वार्ड के नागरिकों को प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि निगम के ऐसे कार्य जिनकी निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, उन्हें तत्काल प्रारंभ कराएं तथा प्रस्तावित व स्वीकृत कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करें ताकि इन कार्यो को भी समयसीमा में अमलीजामा पहनाया जा सके।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्रा, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, राकेश मसीह, तपन तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, आनंद राठौर, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मोतीलाल बरेठ, यशवंत जोगी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, रूचि साहू, किरण साहू, सोमनाथ डेहरे, अंजूला अनंत, अंजूलता आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट

बैठक के दौरान महापौर ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था व स्वच्छता कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई कार्यो में और अधिक बेहतरी लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उपलब्ध संसाधनों को पूरा-पूरा उपयोग करें। निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप साफ-सफाई कार्य संपातिद हों यह सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि यह विशेष रूप से ध्यान रखें कि सफाई कार्य के दौरान उत्सर्जित कचरे का स्थल से उठाव व परिवहन तत्काल कर लिया जाए। कचरा स्थल पर डम्प न रहे यह भी सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर उन्होने निगम के एस.एल.आर.एम.सेंटरों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने व कचरे के समुचित प्रबंधन की त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों केा दिए।

उद्यानों की व्यवस्थाएं सुधारें

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम क्षेत्र में स्थित उद्यानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में स्थित निगम के उद्यानों का नियमित निरीक्षण कर वहॉं की साफ-सफाई तथा उद्यानों में स्थापित ओपनजिम उपकरण, बच्चों के खेलकूद उपकरण आदि की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत व सुधार कार्य कर उद्यानों की व्यवस्थाओं को सुधारे ताकि इनका लाभ बच्चों व आमजन को समुचित रूप से मिल सके। उन्होने उद्यानों में गाडर्निंंग पाथवे आदि का आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हर नागरिकों को दिलाएं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ : महापौर

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...