पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन समर्थकों व शुभचिंतको ने धूमधाम से मनाया, हजारों की संख्या में लोग रहे उपस्थित

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिवस स्वर्ण सिटी स्थित उनके निज निवास पर हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। हजारों की संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

          जयसिंह अग्रवाल

          जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सुबह हसदेव नदी तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात वे वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां वृद्धजनों को वस्त्र एवं फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर वे अपने स्वर्ण सिटी स्थित निवास पर आमजन से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहे। उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

          जयसिंह अग्रवाल

          राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग के लोगों ने भी दर्री रोड स्थित निवास पहुंचकर जयसिंह भैया को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में कोरबा के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही सहित जिले के रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। कई वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पमालाएं, शाल-श्रीफल भेंट कर तथा केक काटकर अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

          जनता का आर्शीवाद सबसे बड़ी पूंजी

          यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़े एक जननेता के प्रति विश्वास और समर्थन का प्रतीक भी रहा। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा वे क्षेत्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              होली समारोह में फिर बवाल : गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली सेलिब्रेशन के...