कांकेर. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की फिर बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों ढेर होने की जानकारी सामने आई है. वहीं मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, जिसे नागपुर रेफर किया गया.जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर जवानों ने आपरेशन लांच किया था. भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही. नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजा जा रहा है. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. घायल सुरक्षा बल के जवान को दो गोलियां लगी है, जिसे नागपुर रेफर किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है.

CG BIG BREAKING : मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक जवान घायल
Popular
More like thisRelated
संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड
अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...
खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटने से महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, सीएम बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में...
एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त
सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...
धुरंधर -2 का तूफान : दुनियाभर में कमाए 5 सौ करोड़, पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे
मुंबई (एजेंसी)। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने...
