Friday, February 6, 2026

Women World Cup 2025 : महिला वर्ल्ड कप के शेड्यूल में हुआ बदलाव

बेंगलुरु में होने वाले मैच मुंबई में खेले जाएंगे

Date:

Women World Cup 2025

मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com) । Women World Cup 2025  महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है और इसमें कुल 8 टीमों को हिस्सा लेना है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इसके शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। बेंगलुरू में हुई भगदड़ के बाद अब आईसीसी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को नवी मुंबई के मैदान पर शिफ्ट करने का फैसला किया है।
Women World Cup 2025 आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद जीत की खुशी मनाने के लिए आरसीबी के प्लेयर्स बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमा हुए थे। वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और इसके बाद भगदड़ मचने से कई फैंस की जान चली गई। फिर कर्नाटक सरकार ने एक आयोग का गठन किया, जिसने बेंगलुरु के मैदान को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित करार दिया। अब इसके बाद ही आईसीसी ने बेंगलुरु के मैदान पर मैच नहीं करवाने का फैसला किया है। 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर होना था, जो अब गुहावाही के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला भी 3 अक्टूबर को होना था, जो अब गुहावाटी में होगा। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि नवी मुंबई हाल के सालों में महिला क्रिकेट का एक घर बनकर उभरा है। इंटरनेशनल मैच और वुमेंस प्रीमियर लीग के दौरान इसे जो समर्थन मिला है। वह प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाता है। मुझे यकीन है कि यही ऊर्जा आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बड़े मैचों को परिभाषित करेगी, जो 12 साल बाद भारत लौट रहा है।

कोलंबो का मुकाबला नवी मुंबई में होगा

20 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाना था, जिसे अब नवी मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरी तरफ बेंगलुरु में होने वाले दो मैच नवी मुंबई को और मिले हैं। इनमें भारत बनाम न्यूजीलैंड (23 अक्टूबर) और भारत बनाम बांग्लादेश (26 अक्टूबर) के मैच शामिल हैं। इस बात की भी पूरी संभावना है कि फाइनल या तो नवी मुंबई में करवाया जाएगा और फिर श्रीलंका के कोलंबो में।

India-A Women’s Team : इंडिया-ए विमेंस टीम ने जीता वनडे सीरीज

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...