रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 5 फरवरी 2026 से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए हेल्पलाइन 2026 शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रश्न या शंका के समाधान के लिए उपलब्ध होगी।

हेल्पलाइन का टोल-फ्री नंबर 1800 233 4363 है और यह सेवा सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगी। मंडल के अनुसार, 5 फरवरी से 18 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों की शंकाओं का समाधान करेंगे। यह सेवा रविवार को भी उपलब्ध रहेगी। अगर किसी छात्र को परीक्षा के दौरान घबराहट या मानसिक दबाव महसूस हो रहा है, तो वह हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है। यहां मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए आवश्यक सलाह देंगे। हेल्पलाइन का दूसरा चरण 19 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें आगामी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
सीजी बोर्ड : 12वीं की 20 व 10 वीं की 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

