इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा नोटिस

      9000 करोड़ जुर्माने की मांग, रायपुर से मुंबई-दिल्ली, हैदराबाद से आने वाली 4 फ्लाइट रद्द

      Date:

          रायपुर ( AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो पर 9 हजार करोड़ का जुर्माना लगाने की मांग की है। साथ ही कानूनी नोटिस भी भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि पीडि़त यात्रियों को इंडिगो टिकट की कीमत का 10 गुना मुआवजा दे। इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री से भी शिकायत की गई है।
          मंगलवार की सुबह रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली एक-एक फ्लाइट यानी कुल चार फ्लाइट कैंसिल है। दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट और डिले हो सकती हैं। फ्लाइट संकट से ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 8 फ्लाइट रद्द हुई थी। रायपुर से मुंबई की 2, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरु की 1, भोपाल की 1, कोलकाता की 1 और दिल्ली की 1 फ्लाइट कैंसिल हुई थी।

          चार दिनों में 64 फ्लाइट्स हुईं रदद

          पिछले चार दिनों में इंडिगो ने रायपुर से उड़ान भरने वाली अपनी 64 फ्लाइट्स रद्द कर दी है। देश भर में पिछले पांच दिनों में 3 हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। यात्रियों को न इंडिगो एयर लाइंस से और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर कोई जवाब दिया जा रहा है।

          इंडिगो की विफलता सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...