असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

      Date:

      बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन हो गया। रूपेश ठाकुर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ चुनाव प्रचार के लिए असम गए थे।

          जानकारी के अनुसार प्रचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और उन्हें गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। युवा नेता और युवाओं में लोकप्रिय रूपेश ठाकुर के निधन की खबर आते ही बलौदा बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रूपेश ठाकुर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...