कांकेर धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद

      Date:

      • राजधानी सहित दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा में दुकानें बंद कराने निकले व्यापारी

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर जिले के आमबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। रायपुर, दुर्ग, कोरबा और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं।

          छत्तीसगढ़ सर्व समाजइस बंद को आरएसएस छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और राज्य के कई व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला है। बाजार, दुकानें और प्राइवेट संस्थान बंद हैं, जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं खुली हैं। छत्तीसगढ़ बंद का असर सुबह से ही कोरबा शहर में देखने को मिला। सुबह होते ही लोग मुख्य चौक-चौराहों पर जुटने लगे। निहारिका घंटाघर, सुभाष चौक, कोसाबाड़ी और टीपी नगर क्षेत्र में बंद समर्थक दुकानों को बंद कराते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कई स्थानों पर सुबह से दुकानें खुली हुई थीं, जिन्हें बंद समर्थकों ने निवेदन कर शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया। सुबह के समय पान ठेले, चाय की दुकानें और सब्जी विक्रेता व्यापार करते दिखाई दिए, जिन्हें बाद में बंद कराया गया। इसके अलावा कुछ होटल और फैंसी स्टोर भी खुले मिले, जिन्हें भी बंद समर्थकों ने समझाइश देकर बंद कराया। बंद के कारण शहर के कई इलाकों में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...