Wednesday, February 18, 2026

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का तीसरा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका अभिभाषण देंगे, जबकि 24 फरवरी को साय सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी। इसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 15 बैठकें होंगी।

बजट 2026-27 में विशेष ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर रहेगा। इसमें छोटे और मझोले शहरों में खेल मैदानों का विकास, यातायात सुधार के लिए रिंग रोड का निर्माण और नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। अनुमान है कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के विकास पर जोर होगा। साथ ही यातायात और खेल-खेलकूद से जुड़ी परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, ताकि लोगों की जीवन शैली और सुविधाएं बेहतर हो सकें।

जनहितकारी योजनाओं को मिलेगा और बल : चौधरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा

ओपी चौधरी ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को प्राथमिकता दी गई है। उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के विकास को गति देना और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत बनाना है।

Share post:

Popular

More like this
Related