Shri Krishna Janmashtami : नन्हें बाल- गोपालों के साथ मुख्यमंत्री ने मनाई जनमाष्टमी

      गोविदांओं की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास

      Date:

          Shri Krishna Janmashtami

          Shri Krishna Janmashtami
          मुख्यमंत्री के साथ कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी में मुख्यमंत्री निवास में Shri Krishna Janmashtami श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें- मुन्ने बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया था जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। उनकी मासूमियत और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री निवास बच्चों की हंसी और उल्लास से गुलजार रहा। इस दौरान ने बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

          https://dprcg.gov.in/post/1755364925/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai-celebrated-Janmashtami-with-great-joy-along-with-little-Bal-Gopals-at-the-Chief-Minister-s-residence

          मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ Shri Krishna Janmashtami  भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारा संकल्प है कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक सभी बच्चों को अपने हाथों से चाकलेट, शिक्षण सामग्री और प्रसाद का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

          Divya Shiv Mahapuran : दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...