मुख्यमंत्री ने महिला कबड्डी विश्वकप की खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से महिला कबड्डी विश्वकप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि नि:संदेह आने वाली पीढिय़ों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी। मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

          https://dprcg.gov.in/post/1764237353/Raipur-Chief-Minister-Shri-Sai-congratulated-the-star-player-of-Women-s-Kabaddi-World-Cup-Sanju-Devi
          उल्लेखनीय है कि महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री की सचिवों व विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, दिए सख्त निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...