5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

      Date:

      • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार और भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना केवल वित्तीय सहायता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देने का महायज्ञ भी है।

          https://dprcg.gov.in/post/1774267202/Antyodaya-resolution-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai-will-give-a-gift-of-Rs-500-crore-to-about-5-lakh-landless-families

          इस वर्ष योजना के तहत 4,95,965 भूमिहीन हितग्राहियों के खातों में सीधे 10,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया है। सूची में 22,028 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के संरक्षक हैं। पिछले वर्ष 2025 में इस योजना के तहत 5,62,112 हितग्राहियों को 10,000 रुपये प्रतिव्यक्ति के हिसाब से 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये वितरित किए गए थे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

          मुख्यमंत्री करेंगे राशि का वितरण

          25 मार्च को बलौदाबाजार से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राशि का हस्तांतरण करेंगे। योजना का समावेशी स्वरूप यह सुनिश्चित करता है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी शासन की प्राथमिकता में शामिल है। लाभार्थियों को अब पहले की 7,000 रुपये की बजाय 10,000 रुपये प्रतिवर्ष सीधे उनके खातों में मिलेंगे, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी। यह योजना यह संदेश देती है कि जब सरकार की नीति स्पष्ट और नीयत सा$फ होती है, तो विकास की किरण हर झोपड़ी तक पहुंचती है।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...