प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एआई की एंट्री, अब टेक्नोलॉजी से सुधरेगी बच्चों की पढ़ाई

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग शुरू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की पठन क्षमता, लेखन कौशल और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एआई आधारित एप्लीकेशन लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके माध्यम से छात्रों के स्तर का आकलन कर उनकी कमजोरियों के अनुसार सुधारात्मक रणनीति तैयार की जाएगी।

          आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

          इस पहल के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर योजना की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है। प्रारंभिक चरण में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों में लागू किया जाएगा। सफल परिणाम मिलने पर इसे पूरे प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में विस्तारित किया जाएगा। योजना के लिए 15 जिलों से लगभग 200 घंटे का शैक्षणिक कंटेंट तैयार किया गया है। एससीईआरटी के प्रभारी संचालक जे.पी. रथ ने बताया कि स्कूली बच्चों की पठन दक्षता और समझ विकसित करने के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। वाधवानी एआई के सहयोग से विकसित मौखिक धाराप्रवाह पठन (ओआरएफ) टूल के जरिए प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढऩे की क्षमता का सटीक आकलन कर सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।

          क्या है ओआरएफ टूल

          ओआरएफ (ओरल रीडिंग फ्लुएंसी) टूल वॉयस एआई मॉडल एएसआर (ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन) पर आधारित है। यह तकनीक बच्चों की आवाज को रिकॉर्ड कर उसे लिखित रूप में परिवर्तित करती है, जिससे शिक्षक मात्र 2 से 3 मिनट में ही छात्र की पढऩे की गति और शुद्धता का आकलन कर सकते हैं। इस मॉडल को स्थानीय भाषा और बोली के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रदेश के 15 जिलों के 300 से अधिक स्कूलों से 200 घंटे का वॉयस डेटा एकत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह तकनीक राजस्थान और गुजरात में पहले ही सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है, जहां इसके माध्यम से लाखों छात्रों तक पहुंच बनाई गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...

              33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम...