पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के बाद शुद्ध जलापूर्ति बहाल

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10, भिलाईखुर्द अंतर्गत बरबसपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे नलों से मटमैला पानी आ रहा था। निगम द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और अब क्षेत्र में स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पुन: शुरू कर दी गई है।
          नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (जलप्रदाय) राकेश मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण एक दिन के लिए आकस्मिक रूप से जलापूर्ति बाधित करनी पड़ी थी। मरम्मत कार्य के दौरान पाइपलाइन में मिट्टी मिलने से अस्थायी रूप से पानी मटमैला हो गया था।
          उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात पाइपलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की जलापूर्ति संबंधी समस्या होने पर नगर निगम को तत्काल सूचना दें।

          नगर निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल ने 72 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यो स्वीकृति प्रदान की

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...