गली-गली, बस्ती-बस्ती भ्रमण कर निरीक्षण, बस्तीवासियों से अपील कचरा स्वच्छता दीदियों के रिक्शों में ही दें
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन 25 फरवरी को वार्ड क्र. 1 रामसागरपारा और वार्ड क्र. 4 राताखार में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्ती की गलियों, नालियों और सड़क किनारों की सम्पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बस्तीवासियों से अपील की कि वे घर से निकले कचरे को स्वच्छता दीदियों के रिक्शों में ही दें और सड़क व नालियों में कचरा न फेंकें।

अभियान के तहत वार्ड क्र. 1 और 4 की बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य और संपर्क सड़कों, नालियों में बड़े पैमाने पर सफाई कार्य किए गए। नाले और नालियों की सतह से स्लेब हटाकर सफाई, सड़क किनारे जमी मिट्टी, बर्म और झाडिय़ों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव और परिवहन, कीटनाशक दवाओं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। महापौर और आयुक्त ने पैदल भ्रमण करते हुए अभियान के बेहतर संचालन और सफाई के परिणामों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर पार्षद युगल कैवर्त, रवि सिंह चंदेल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी और स्वच्छता टीम मौजूद रहे।
डोर-टू-डोर संपर्क, बस्तीवासियों से संवाद
महापौर और आयुक्त ने भ्रमण के दौरान बस्तीवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क किया। उन्होंने लोगों से घर से निकले कचरे के नियमित संग्रहण और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति जानने के बाद तत्काल सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए।
गंदगी फैलाने वालों को नोटिस
राताखार बस्ती के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने देखा कि तीन गोठानों से उत्सर्जित गोबर, मूत्र और अन्य अपशिष्ट को पानी डालकर सड़क पर बहाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पशुपालकों को नोटिस जारी करने और उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि अपशिष्ट का उचित प्रबंधन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : महापौर

