रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com) राज्य शासन ने खैरागढ़ नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कोमल ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि दुकानों की नीलामी में अनियमितताओं के खुलासे के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में जिन बोलीकर्ताओं ने दुकानों की ऊंची बोली लगाने के बावजूद राशि जमा नहीं की थी, उन्हें 2025 की नीलामी में फिर से पात्र मान लिया गया। इन बोलीकर्ताओं को दुकानें कम दरों पर आवंटित की गईं, जिससे नगर पालिका को लगभग 65 लाख रुपए का राजस्व नुकसान हुआ। जाँच रिपोर्ट आने के बाद राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कोमल ठाकुर को निलंबित कर दिया है ।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग निर्धारित किया गया है।

