हाथी हमले में मृत मंडी प्रभारी को सहकारी कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कुदमुरा समिति के कोरकोमा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत को सहकारी कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ कोरबा के पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संघ की ओर से परिजनों को आर्थिक सहयोग के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई।

      मृत मंडी प्रभारी
      मृतक मंडी प्रभारी

          संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय राजेश कुमार सिंह राजपूत अपने कर्तव्य के प्रति बेहद समर्पित और जिम्मेदार कर्मचारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी असमय मृत्यु से सहकारी विभाग को भी बड़ी क्षति पहुंची है। पदाधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सहकारी परिवार उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

          इस दौरान जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विनोद भट्ट, अशोक दुबे, दुलीचंद धीवर, कमल दुबे, मुरली मनोहर दुबे, दिनेश पटेल, वेद प्रकाश वैष्णव, तुलेश्वर कौशिक, चंद्रशेखर कैवत, दुर्योधन कंवर और शशिकांत वैष्णव मौजूद रहे। इसके अलावा कोरकोमा समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्रबंधक बृजभवन सिंह तंवर सहित समिति के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य...