Wednesday, February 18, 2026

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता : दूसरे दिन रोमांचक मुकाबल में कलेक्टर इलेवन व शिक्षा विभाग विजयी

Date:

  • बतौर मुख्य अतिथि इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी हुए शामिल

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला कलेक्टर इलेवन व एसईसीएल दीपका के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला वन विभाग व शिक्षा विभाग के मध्य खेला गया। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में दर्शक घंटाघर मैदान पहुंचे।

क्रिकेट प्रतियोगिता

पहले मैच के मुख्य अतिथि इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन खिलाडिय़ों को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जवाब में एसईसीएल दीपका की टीम 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। कलेक्टर 11 ने यह मुकाबला 21 रन से अपने नाम किया। कलेक्टर 11 के खिलाड़ी उतरा को मात्र 6 गेंदों में 18 रन की तेज पारी और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार और एसडीओ सूर्यकांत सोनी रहे। अतिथियों ने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। टॉस जीतकर शिक्षा विभाग ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। वन विभाग ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षा विभाग ने 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। शिक्षा विभाग के मसूद अहसन को 16 गेंदों में 39 रन और एक विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों मैचों के दौरान घंटाघर मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अच्छी परंपरा : महापौर

Share post:

Popular

More like this
Related

जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री

सीएम ने राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता...

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव, 7 राप्रसे अधिकारी बने आईएएस

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे में अहम परिवर्तन हुआ...