Friday, February 6, 2026

कलेक्टर ने पुनर्वास ग्रामों और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Date:

  • मॉडल पुनर्वास ग्राम विकसित करने के दिए निर्देश

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के अंतर्गत खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वास हेतु विकसित किए जा रहे ग्राम खम्हरिया एवं जटराज में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास ग्रामों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली और अन्य आवश्यक बुनियादी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत Collector inspected rehabilitation villages and road construction works 2निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वमंगला से इमलीछापर तक सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम भिलाईखुर्द तरदा में प्रस्तावित नवीन पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर निगम आयुक्त विनय मिश्रा सहित एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति से करें कार्य : कलेक्टर

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...