कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं, रोगियों को स्वास्थ्य सहायता दिलाने दिए निर्देश

      Date:

      • ट्राइसाइकिल, पीएम आवास और आर्थिक सहायता के लिए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दूरस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने बारी-बारी से अपने आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रेषित कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।

          कलेक्टर जनदर्शन

          जनदर्शन में बालको निवासी दिव्यांग प्रदीप कुमार राठौर ने नए ट्राइसाइकिल की मांग की। कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण को निर्देश दिए कि ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण की जरूरत वाले सभी दिव्यांगों के आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र से वंचित लोगों को प्रमाण पत्र दिलाने में पूरा सहयोग करने के आदेश दिए। आवेदक विपेंद्र कुमार राठौर ने अपने पुत्र देवांश राठौर के हृदय में छेद की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी। इसी तरह, लक्ष्मी देवी मांझी ने पुत्र दक्ष मांझी के हृदय वाल्व संबंधी उपचार हेतु मदद का निवेदन किया, जबकि संतोष मानिकपुरी ने टेट्रा प्लेजिया रोग के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कलेक्टर ने इन आवेदनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आवश्यक सहायता दिलाने के निर्देश दिए।

          83 वर्षीय बुजुर्ग मनहरण प्रसाद त्रिवेदी ने जमा राशि निकालने में परेशानी बताई। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि मामले की पूरी जांच कर बुजुर्ग को नियमानुसार मदद दी जाए। तारा सोनी और अन्य आवेदकों ने पीएम आवास योजना के तहत आवास की मांग की। कलेक्टर ने कहा कि यदि आवेदकों के पास स्वयं की जमीन नहीं है, तो नगर के दादर खुर्द में निर्मित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में उन्हें किफायती दर पर आवास आबंटित किया जाएगा। निगम आयुक्त को इसके लिए आवेदन प्राप्त कर आवंटन करने के निर्देश दिए गए।

           कुल 100 आवेदन हुए प्राप्त 

          जनदर्शन में सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राहत राशि, मुआवजा, नक्शा दुरुस्त करने, पीएम आवास, बिजली आपूर्ति आदि मामलों के कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निवारण करने और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, और श्री ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

          किसानों को धान खरीदी के अंतिम दिनों में न हो परेशानी : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का...