भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पटवारी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

          जांच में ग्राम करूमौहा के रिकॉर्ड में भारी हेराफेरी सामने आई। खसरा नंबर 176/1/ख/1 का वास्तविक रकबा 0.016 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1.600 हेक्टेयर दर्ज किया गया। वहीं खसरा नंबर 84/4 ख का रकबा 0.710 हेक्टेयर से बढ़ाकर 71.000 हेक्टेयर कर दिया गया और बिना वैध आदेश के भुइयां पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया। गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के चलते पटवारी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान रहेगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जनदर्शन में कलेक्टर दुदावत ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन...