शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे आयुक्त व सभापति

      Date:

      • सुनालिया चौेक से सीतामणी तक चला आफिसियल मार्च, सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्किंग पर लगा अर्थदण्ड, दी गई समझाईश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन अब सख्त एक्शन मोड में आ गया है। सुनालिया चौक से पुराने कोरबा होते हुए सीतामणी तक लगातार लगने वाले जाम और अव्यवस्था को सुधारने के लिए आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतन सिंह ठाकुर खुद सड़क पर उतरे और अधिकारियों की टीम के साथ पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया।

          यातायात व्यवस्था

          यातायात व्यवस्था

          इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि वे दुकानों के सामने सड़क पर वाहन खड़े न होने दें और न ही विज्ञापन बोर्ड या विक्रय सामग्री सड़क पर रखें। अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर ही अर्थदंड भी लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क पर रखे विज्ञापन बोर्ड, दुकानों के बाहर तक फैली विक्रय सामग्री, अनियंत्रित पार्किंग और सड़क पर लगे ठेले-गुमटी जाम के प्रमुख कारण हैं। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए संबंधितों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

          ई-कार्ट योजना से मिलेगा समाधान

          नगर निगम की योजना के अनुसार, मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद इस बाजार मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। लोग पार्किंग से बाजार तक बैटरी संचालित ई-कार्ट के जरिए आवागमन करेंगे, जिससे क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और जाम रहित बनाने में मदद मिलेगी। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि निगम और पुलिस की संयुक्त टीम प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पूरे मार्ग की निगरानी करेगी। इस दौरान अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

          गंदगी पर जुर्माना भी लगेगा

          अभियान के दौरान दुकानों के सामने फैली गंदगी पर भी निगम ने सख्ती दिखाई। कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरा सड़क पर न फैलाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने अधिकारियों को नई रोड मार्किंग कराने, जलभराव की समस्या के समाधान और नालियों की सफाई व निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जल निकासी सुचारू की जाए, ताकि भविष्य में सड़क पर पानी भरने की समस्या न हो। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का फैसला : देर से आवेदन पर नहीं खारिज होंगे दुर्घटना बीमा क्लेम

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में हाईकोर्ट ने पीड़ितों...

              आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

              प्रदेश के विधायक होंगे ऑनलाइन : एक क्लिक में भेज सकेंगे विकास प्रस्ताव

              भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की प्रक्रिया को...