कांग्रेस महाराष्ट्र में आज पहली लिस्ट जारी कर सकती है:कल मुंबई में देर रात तक मीटिंग चली; सपा ने महाविकास अघाड़ी से 12 सीटें मांगी

      Date:

          मुंबई.महाराष्ट्र कांग्रेस आज (20 अक्तूबर) को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी, जिसमें विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। एक दिन पहले 19 अक्टूबर को भी देर रात तक मीटिंग हुई थी। महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की 16 अक्टूबर को दिल्ली के हिमाचल भवन में भी बैठक हुई थी।

          इसके बाद 17 अक्टूबर को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी (MVA) में 288 विधानसभा सीटों में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। हालांकि, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि- सीट-बंटवारे की चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं। जयंत पाटिल (पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष) पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। MVA में कांग्रेस, NCP (SP) और शिवसेना (UBT) शामिल हैं।

          चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related