कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को कोरबा में जिला स्तरीय कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेगी।


कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, और रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया मुख्य रूप से शामिल होंगे। इनके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष मनोज चौहान और शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर भी नेतृत्व करेंगे।
कार्यकर्ताओं को निर्देश: जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायकों, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों समेत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, किसान कांग्रेस और सेवादल के सभी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
स्थान: कोसाबाड़ी चौक, कोरबा दिनांक: 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) समय: दोपहर 2:00 बजे

