मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 और 20 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे औद्योगिक आयोजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को नई दिशा देंगे। इससे निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्त, संयुक्त महासचिव नरेश पारख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर, प्रांत अध्यक्ष सी.पी. दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, अनिल बाकलीवाल, तूलिका पांडे और प्रांजल सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1784709577/Raipur-A-delegation-from-Laghu-Udyog-Bharati-paid-a-courtesy-call-on-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai-preparations-for-the-14th-India-Industrial-Fair-were-discussed

          देशभर के उद्योग जगत को मिलेगा साझा मंच

          प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लघु उद्योग भारती देश के लघु उद्यमियों का सबसे बड़ा संगठन है। तीन दिवसीय फेयर में देशभर के उद्योगपति, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के दौरान आधुनिक तकनीक, निवेश, विपणन, बी2बी नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

          स्थानीय उद्योगों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

          मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से प्रदेश के स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जुड़ने, नई तकनीकों को अपनाने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर मजबूत पहचान भी मिलेगी।

          बस्तर को देश का अग्रणी जनजातीय संभाग बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related