cow service campaign : संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है गौ सेवा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

      गौ सेवा संकल्प महाअभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव

      Date:

      cow service campaign
      गौ सेवा संकल्प महाअभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि व पशुहानि को देखते हुए मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा cow service campaign गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। मुंगेली में आयोजित गौ सेवा cow service campaign अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। डिप्टी सीएम साव व विधायक मोहले ने कार्यशाला में गौ मित्र बनने के लिए फॉर्म भरा और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1754668006/Raipur-Cow-service-is-a-work-connected-to-society-culture-and-soul-Shri-Arun-Sao

          बता दें कि मुंगेली जिले में cow service campaign गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। घुमंतू पशुओं की समस्या के समाधान के प्रयास के रूप में काऊ कैचर, पशु हेल्पलाइन कंट्रोल रूम, गौ आधारित आजीविका और उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। पशुपालन में व्यापक रोजगार के अवसरों के सृजन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बिना चरवाहे के छोड़े जाने पर प्रतिबंध जैसे प्रयास भी हो रहे हैं। अभी तक 700 से अधिक गौ मित्र बनाए जा चुके हैं। cow service campaign अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक गौ मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए।

          उप मुख्यमंत्री ने इस अभियान को अपने जीवन का ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी भावनाओं को जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी लोगों को इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। श्री साव ने उम्मीद जताई कि cow service campaign गौ सेवा संकल्प अभियान से घूमंतु पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी। कार्यशाला में गौमाता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोडऩे, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। cow service campaign इस दौरान चोरी एवं अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सूडा द्वारा जिले को 64 सीसीटीवी कैमरे प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

          गौमाता की पूजा देवी देवताओं की पूजा : मोहले

          विधायक पुन्नूलाल मोहले ने cow service campaign गौ सेवा संकल्प अभियान की ऐतिहासिक शुरुआत के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए सभी लोगों को गौ-पालन का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि गौमाता की पूजा में सभी देवी-देवताओं की पूजा शामिल होती है। हमारा यह cow service campaign गौ सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए मॉडल बने, ऐसा हमें प्रयास करना है। उन्होंने लोगों को गौमाता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

          सभी पशुओं की ईयर-टैगिंग की जाएगी : कलेक्टर

          कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि गौ सेवा संकल्प अभियान हम सब का अभियान है। छोटी-छोटी पहल से शुरुआत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि cow service campaign अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में गौ सेवा समिति का गठन किया जा रहा है। ये समितियां घूमंतू पशुओं के प्रबंधन का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पशुओं की ईयर-टैगिंग की जाएगी, ताकि पशु मालिकों की आसानी से पहचान हो सके। रात में पशु दिखाई दें, इसके लिए रेडियम बेल्ट भी लगाए जाएंगे। मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

          प्रधानमंत्री के एक-एक वादे को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : उप मुख्यमंत्री अरूण साव Deputy Chief Minister Arun Sao

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...