गोवा : नाइट क्लब में फटा सिलेंडर, 25 लोगों की मौत

      क्लब का मैनेजर गिरफ्तार, 4 टूरिस्ट समेत 18 लोगों के शवों की पहचान की गई

      Date:

          गोवापणजी (एजेंसी)। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं। 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
          मामले में गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। सीएम ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे की पूरी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है।

          प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

          हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

          कैसे पता लगाएं कि आपके मोबाइल से डेटा चोरी हो रहा है?

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...