दंतैल का आतंक, 48 घंटे में तीसरी मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

      Date:

      • घर में सो रहे ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। झुण्ड से अलग होने के बाद दंतैल का आतंक जारी है। दंतैल सिर्फ फसलों को नहीं बल्कि घरों को क्षतिग्रस्त कर धान को निवाला बना रहा है। वह सामने आ रहे लोगों को भी मौत के घाट उतार रहा है। तीसरी घटना ग्राम गौरबोरा में हुई। यहां महेन्दा सिंह मंझवार अपने घर पर सो रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महेन्दा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पिछले 48 घंटों में यह तीसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

          दंतैल का आतंकबता दें कि अजगरबहार परिसर और कटघोरा रेंज में पिछले 48 घंटों के भीतर दंतैल हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस हाथी ने एक दिन पहले कटघोरा रेंज में दो महिलाओं की जान ली थी, वही हाथी अब बालको क्षेत्र में सक्रिय है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की गतिविधियों की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो रात की गश्त बढ़ाई गई और न ही चेतावनी प्रणाली को मजबूत किया गया। मौतों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। उनका कहना है कि वन विभाग की लापरवाही और तैयारी की कमी इन हादसों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। घटना के बाद विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है और संवेदनशील इलाकों में गश्ती दल तैनात करने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि केवल अपील से हालात नहीं सुधरेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी काफी आक्रामक है और किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। हाथी के आने की सूचना के बाद से ही लोग डरे हुए हैं और रातभर जागने को मजबूर हैं।

          बिजली की कटौती को लेकर आक्रोश

          कोरबा वनमंडल में कई ऐसे गांव हैं, जिसे हाथी प्रभावित गांव के रूप में चिहांकित किया गया है। इन गांव के जंगल में हाथी डेरा डाल देते हैं। आबादी वाले क्षेत्र में करंट से हाथियों की मौत हुई है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर गांव में शाम ढलने के बाद बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। जिससे ग्रामीणों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। उनमें हाथी के खतरे के बीच बिजली कटौली को लेकर आक्रोश पनप रहा है।

          छत्तीसगढ़ : ग्रामीण के घर में घुसा दंतेल, लोगों में दहशत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...