छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

      Date:

      • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र के समान डीए देने का किया ऐलान

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के लाखों शासकीय कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके साथ ही अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

          महंगाई भत्ताइस घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है और निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी उनकी चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र के अनुरूप डीए देने का निर्णय लिया गया है, जबकि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से विचार किया जाएगा।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्य अभी भी केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में केंद्र के बराबर डीए देने का फैसला किया है। सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और समय-समय पर उनके कल्याण के लिए आवश्यक निर्णय लेती रहेगी। वहीं, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

          सालाना 540 करोड़ रुपये का पड़ेगा अतिरिक्त भार

          वर्तमान में राज्य सरकार के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1 जनवरी 2026 से शासकीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे राज्य शासन पर लगभग 540 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

          पेंशनरों को भी मिलेगी राहत

          महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। पेंशनरों को महंगाई राहत दिए जाने से शासन पर लगभग 108 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक भार आएगा।

          केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...